शिक्षित बेटियाँ विकसित भारत



"They Alone Live Who Live For Others, The Rest Are More Dead Than Alive", Swami Vivekanand




Click Here For:-VHF Social Initiatives

Sorry for some technical problems

Sunday, March 1, 2020

Nitish Kumar (Indian Politician)

1st Mar. 2020

Nitish Kumar (Indian Politician)

Nitish Kumar was born on 1st of March 1951 at Bakhtiarpur in Bihar.
He served as Minister of Railways during A B Vajpayee regime (1999-2004)
Nitish is the President of Janata Dal (United) and Chief Minister of Bihar since 2005. He is often credited for the development of Bihar.

Nitish Kumar

नीतिश कुमार (भारतीय राजनेता)

नीतिश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था।
1999 से 2004 के बीच जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब नीतिश कुमार ने रेल मंत्री के तौर पर काम किया।
जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष होने के साथ वे 2005 से बिहार राज्य के मुख्यमंत्री भी है। बिहार के विकास का श्रेय नीतिश जी को दिया जाता है।

Nuclear Tests By America

1st Mar. 2020

Nuclear Tests By America

On 1st March 1954 United States of America had conducted High Yield Thermonuclear Tests at Bikini Atoll, Marshall Islands as part of the ' Operation Castle'. The weapon was the most powerful Nuclear Test conducted by US, many times powerful than Bombs dropped during World War II.

Note:- USA is the First & Only Country to use Atom Bomb. On August 6 & 9 1945 two Bombs were dropped at two cities of Japan (Hiroshima & Nagasaki).


अमेरिका का परमाणु परिक्षण

1 मार्च 1954 को अमेरिका ने अपने सबसे शक्तिशाली उच्च उपज थर्मोन्यूक्लियर परीक्षण, बिकनी एटोल (मार्शल द्वीप समूह) में किए थे।
ये परीक्षण 'आँपरेशन महल' का हिस्सा थे। अमेरिका के दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए ऐटम बम से कई गुणा घातक थे। 

नोट:- अमेरिका पहला और अकेला देश है जिसने ऐटम बम का इस्तेमाल किया है। 6 और 9 अगस्त 1945 को अमेरिका द्वारा जापान के दो शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए गए थे।

Saturday, February 29, 2020

Morarji Desai

29th Feb. 2020

Morarji Desai

First Non Congress Prime Minister of India, Morarji Desai was born on 29th Feb 1896. He served as 4th PM of India for 2 yrs (1977-1979).
A Freedom Fighter & highly respected Politician, Desai was with Indian National Congress, but left the party in 1969.
In 1977 when Janata Party came to power at the centre Desai was appointed as Prime Minister.

Note:- Morarji Desai holds the record of holding PM office at the age of 84. In 1990 he was awarded the highest Pakistani civilian award 'Nishan-e-Pakistan'.
Morarji 'a Gujarati' died  on 10th April 1995. He was 99, one short of a century.

मोरारजी देसाई

भारत के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री का जन्म 29 फरवरी 1896 को हुआ था।
भारत के चौथे प्रधानमंत्री के तोर पर उन्होंने (1977-1979) के बीच दो वर्ष तक काम किया।
आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले देसाई एक प्रतिष्ठित राजनेता थे।
1969 तक वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे।
1977 में जब जनता दल सरकार बनी तो उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।

नोट:- 84 वर्ष की आयु में सबसे ज्यादा उम्र के प्रधानमंत्री बनने का रिकार्ड देसाई के नाम पर है। 
साल 1990 में पाकिस्तान ने उन्हें अपने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'निशान ए पाकिस्तान' से सम्मानित किया। 
मुल रूप से 'गुजराती' मोरारजी देसाई का देहान्त 99 साल की उम्र में 10 अप्रैल 1995 को हो गया था।

Friday, February 28, 2020

First President of India

28th Feb. 2020

First President of India

Dr. Rajendra Prasad was the First President of India. On 28th February 1963 he died in Patna (Bihar). Dr. Prasad was a Lawyer and Freedom Fighter. He was the President for 12 years from 1950 until 1962. He was a very important member of Indian National Congress. Dr. Prasad was the President Constituent Assembly of India.

Note:- Dr. Rajendra Prasad was born on 3rd December 1884.

"Simple Living High Thinking"

Dr. Rajendra Prasad

भारत के पहले राष्ट्रपति 

डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। 1950 से 1962 (12 सालों तक) वे भारत के राष्ट्रपति पद पर रहे। 28 फरवरी 1963 को उनका देहांत पटना (बिहार) में हुआ था। डॉ प्रसाद वकील होने के साथ साथ एक स्वतंत्रता सैनानी भी थे। उनकी गिनती भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में होती थी। भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष भी डॉ प्रसाद थे। 

नोट:- डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को हुआ था। 

"साधारण जीवन उच्च विचार" 

Independence of Egypt

28th Feb. 2020

Independence of Egypt

Egypt was occupied by Britshers during Anglo-Egyptian war. They remained in Egypt till 1956.
From 1882 to 1914 Egypt was under Ottaman Empire. In 1914 Britain declared its control over Egypt. From 1882 to 1914 British rule in Egypt is called as 'Veiled Protectorate'
On 28th February 1992 Sultan Fuad I declared himself as the king of Egypt & unilaterally declared independence of Egypt. But Britishers continued to stay in Egypt. 1952 Britishers agreed to pull out its troops from Egypt. In 1956 Britishers fought war with Egypt over Suez Canal, but Britishers failed to get international support & they had to withdraw its troops from Egypt.

What was Veiled Protectorate?
19th century Egypt was investing huge money on infrastructure. Europeans had given lots of foreign capital to Egypt. But Egypt was not able to pay back. Europeans took control of the treasury of Egypt, they decided to forego the dept, but took control of Suez Canal. 
So in real terms Europeans 'Britishers were in control of Egypt'.


19th Century Egypt 

मिस्र की स्वतंत्रता 

मिस्र पर ब्रिटिश आधिपत्य एग्लो-मिस्र युद्ध के दौरान शुरू हुआ। ब्रिटिश शासन का प्रभाव 1956 तक मिस्र में रहा। 
1882 से 1914 तक मिस्र ऑटोमन साम्राज्य के अधीन था। 1914 में ब्रिटेन ने मिस्र पर अपना अधिकार घोषित कर दिया। क्योंकि इस काल में ब्रिटेन 'अप्रत्यक्ष रक्षक' के तौर पर वैसे ही मिस्र पर राज कर रहा था। 
लेकिन 28 फरवरी 1922 को सुल्तान फौद ने अपने आपको मिस्र का राजा घोषित किया और एक तरफ़ा आज़ादी की घोषणा कर दी। लेकिन इसके बावजूद ब्रिटिश लोग मिस्र में टिके रहे। 1952 में उन्होंने मिस्र छोड़ने की बात मानी लेकिन स्वेज नहर को लेकर 1956 में मिस्र से युद्ध किया पर अन्तराष्ट्रीय सहयोग न मिलने के कारण ब्रिटेन को पीछे हटना पड़ा और मिस्र छोड़ना पड़ा।  

अप्रत्यक्ष रक्षक क्या था?
19वीं शताब्दी में मिस्र बहुत बड़े पैमाने पर विकास कर रहा था। यूरोपीय देशों का काफी पैसा भी इस देश के विकास में लगा हुआ था पर मिस्र विदेशी पैसा चुकाने में असमर्थ था। बदले में यूरोपीय देशों ने उसके खजाने पर कब्ज़ा किया और मिस्र के कर्ज को माँफ कर स्वेज नहर पर कब्ज़ा कर लिया। 
असल में यूरोप "ब्रिटेन मिस्र की सत्ता पर काबिज था"। 

Thursday, February 27, 2020

First Lok Sabha Speaker

27th Feb. 2020

Ganesh Vasudev Mavalankar

Mavalankar was the First Speaker of Lok Sabha, the lower house of Indian Parliament. He died on 27th February in year 1956. He was the Speaker from 1952 to 1956. Mavalankar joined Non-Cooperation Movement and took part in the struggle for the Independence of India. When the constitution of India was adopted on 26th November 1949, he became the Speaker of Provisional Parliament. He continued till First General Elections in Independent India were held on 15th May 1952. He was elected to Lok Sabha from Ahmedabad and was made the First Speaker of Lok Sabha.
Note:- G.V.Mavalankar was born on 27th November 1988. He was a Marathi but lived most of his life in Gujarat.

G.V.Mavalankar

गणेश वासुदेव मावलंकर 

आज़ाद भारत की संसद के निचले सदन (लोक सभा) के पहले अध्यक्ष थे गणेश वासुदेव मावलंकर। 27 फरवरी 1956 को उनका देहांत हुआ था। 1952 से 1956 तक वे लोक सभा के अध्यक्ष पद पर रहे। 
असहयोग आंदोलन में हिस्सा लेकर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 
26 नवम्बर 1949 को जब भारत के संविधान को मान लिया गया तो उन्हें अंतरिम संसद का अध्यक्ष बनाया गया। 15 मई 1952 को जब भारत के पहले आम चुनाव हुए, तब तक वे इस पद पर रहे। पहले आम चुनाव में अहमदाबाद से उन्होंने जीत हासिल करी और लोक सभा के सांसद बने और फिर अध्यक्ष। 
नोट:- 27 नवम्बर 1888 को मावलंकर का जन्म हुआ था। उनका जीवन गुजरात में गुजरा पर वे मूलतः मराठी थे। 

A Fearless Fighter Chandra Shekhar Azad

27th Feb. 2020

Shaheed Chandra Shekhar Azad

Hero of India's Freedom Struggle and a Fearless Fighter Chandra Shekhar Azad was martyred on 27th February 1931 at Alfred Park in Allahabad (Now Prayagraj). His own accomplice Virbhadra Tiwari had informed the British Police of his presence in the Park. Azad was surrounded by the police but he fought like a true fighter, till the end and finally shot himself.
The supreme sacrifice made by Azad, continues to inspire millions.

Note:- Chandra Shekhar Tiwari was born on 23rd July 1906 in Madhya Pradesh. He adopted the name 'AZAD'. 
Alfred park is now Chandra Shekhar Azad Park.

"We Are Free, We Shall Always Be Free"

Shaheed Chandra Shekhar Azad

शहीद चंद्र शेखर आज़ाद 

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हीरो और एक निडर योद्धा को आज के दिन 27 फरवरी 1931 को वीरगति प्राप्त हुई थी। उनके अपने साथी वीरभद्र तिवारी ने अंग्रेज पुलिस को आज़ाद के अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में होने की सुचना दी थी। पर एक योद्धा की तरह आज़ाद आखिरी दम तक पुलिस से लड़े और अंतिम गोली उन्होंने खुद को मार दी। उनके द्वारा किया गया सर्वोचय बलिदान हमेशा करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा देता रहेगा। 

नोट:- आज़ाद जी का वास्तविक नाम चंद्र शेखर तिवारी था लेकिन वे खुद को आज़ाद बुलाना पसंद करते थे। 23 जुलाई 1906 को उनका जन्म मध्यप्रदेश में हुआ था। 
अल्फ्रेड पार्क को अब चंद्र शेखर पार्क के नाम से जाना जाता है।

"हम आज़ाद हैं, हम आज़ाद ही रहेंगे"